रायबरेली ।केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति इरानी ने रायबरेली पहुंच कर रेल कोच का निरीक्षण किया और अपने मंत्रालय निफ्ट के कार्यक्रम राजीव गांधी पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट जायस में भाग लिया ।कपड़ा मंत्री का रेल कोच का निरीक्षण करना और स्वयं अपने विभाग कि संस्था निफ्ट के दीक्षांत समारोह का कार्यक्रम राजीव गांधी पेट्रोलियम इंस्टिट्यूट जायस अमेठी में कराएं जाना अपने आप में कई सवाल खड़े कर रहा है। पिछले अमेठी यात्रा के दौरान कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी और रायबरेली के कांग्रेसियों के कपड़े उतार कर नंगा करने का लोगों को भरोसा दिलाया था। कपड़ा मंत्री का अपने मंत्रालय के अलावा रेल कोच और पेट्रोलियम इंस्टिट्यूट में जाकर कपड़े उतारने का तरीका लोगों के समझ में नहीं आ रहा है।
डिस्क्लेमर :इस आलेख में व्यक्त राय लेखक की निजी राय है। लेख में प्रदर्शित तथ्य और विचार से UPTRIBUNE.com सहमती नहीं रखता और न ही जिम्मेदार है