लखनऊ :- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत किसी मंच के माध्यम से नहीं बल्कि सड़क से करने जा रहे हैं कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ 11 फरवरी को रोड शो के माध्यम से अपनी राजनीतिक पारी का आकाज़ करने जा रही हैं !
कार्यक्रम के अनुसार रोड शो 11 फरवरी को एयरपोर्ट से शुरू होकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय तक जाएगा !
प्रियंका गांधी ने अपने पहले दौरे में ही कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए 3 दिन का समय निकाला है कार्यक्रम के अनुसार 12 13 व 14 फरवरी को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे !
डिस्क्लेमर :इस आलेख में व्यक्त राय लेखक की निजी राय है। लेख में प्रदर्शित तथ्य और विचार से UPTRIBUNE.com सहमती नहीं रखता और न ही जिम्मेदार है