लखनऊ :- प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने के ऐलान के साथ जहां एक तरफ कुछ नेताओं द्वारा अपमानजनक टिप्पणियां की गई वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर भद्दे अश्लील ट्रोल करने वालों की बाढ़ सी आ गई है ! अमूमन आक्रामक रुख ना अख्तियार करने वाली कांग्रेस ने सख्त तेवर दिखाते हुए ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करवाने का मन बना लिया है ! इसी कड़ी में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने बयान जारी करते हुए कहा है कि जबसे प्रियंका गांधी सक्रिय राजनीति में आई है कई भाजपा नेताओं ने अपमानजनक टिप्पणियां की है हमने नजरअंदाज करने की कोशिश की लेकिन सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाया जा रहा है महिला कांग्रेस पूरे देश के सभी राज्यों में 4 फरवरी को एक साथ इसके खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाएंगी !
A derogatory thread on #PriyankaGandhi's physical appearance is being unleashed into social media. To counter this Mahila Congress has decided to file an FIR through all states on 4th Feb, 2019
AIMC president @sushmitadevmp has sent a video message #BetiyanKyunSharmindaHo pic.twitter.com/Y1oHIE1Akd— All India Mahila Congress (@MahilaCongress) February 2, 2019
वहीं दूसरी तरफ जानकारों का कहना है प्रियंका गांधी के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण चलाए जा रहे अभियान से प्रियंका गांधी की छवि पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा बल्कि कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता और मजबूती से प्रियंका गांधी के साथ खड़ा नजर आएगा !
डिस्क्लेमर :इस आलेख में व्यक्त राय लेखक की निजी राय है। लेख में प्रदर्शित तथ्य और विचार से UPTRIBUNE.com सहमती नहीं रखता और न ही जिम्मेदार है