लखनऊ :- कांग्रेस महासचिव पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के चुनाव लडने की घोषणा का औपचारिक ऐलान होना मात्र बाकी है तैयारियां पूरी है ! गांधी परिवार के करीबी एम एल सी दीपक सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी जी एक आयरन लेडी हैं, वो बनारस से चुनाव लड़ना चाहती हैं और अमेठी के लोग उनको बनारस से चुनाव लड़ाने के लिए तैयारी कर रहे हैं। अमेठी का चुनाव खत्म होते ही अमेठी के लोग बनारस पहुंचकर प्रियंकाजी को चुनाव लड़ाएंगे।
प्रियंका गांधी के चुनाव लडने की खबरो से एक तरफ जहां कांग्रेसियों मे उत्साह है दूसरी तरफ बीजेपी मे बेचैनी साफ देखी जा सकती है !
डिस्क्लेमर :इस आलेख में व्यक्त राय लेखक की निजी राय है। लेख में प्रदर्शित तथ्य और विचार से UPTRIBUNE.com सहमती नहीं रखता और न ही जिम्मेदार है