कुवैत ने पांच मुस्लिम देशों पर लगाया प्रतिबंध
अब कुवैत ने भी अमेरिका की राह पकड़ ली है। उसने पाकिस्तान, सीरिया, इराक, अफगानिस्तान और ईरान के लोगों के लिए वीसा जारी करने की प्रक्रिया निरस्त कर दी है। कुवैत का कहना है कि उसने यह कदम आतंकवादियों को कुवैत में आने से रोकने के लिए उठाया है। 2011 में भी कुवैत ने सीरिया के नागरिकों पर प्रतिबंध लगाया था। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान, इराक, लीबिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया और यमन के लोगों के अमेरिका में आने पर प्रतिबंध लगा दिया था। अनेक लोगों का कहना है कि यह मुसलमान विरोधी कदम है। वहीं संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अमेरिका के इस कदम को मुसलमान विरोधी नहीं माना है। उसका मानना है कि अमेरिका ने एक संप्रभु निर्णय लिया है। यह फैसला दुनिया में बड़े पैमाने पर मुसलमानों पर लागू
नहीं होता।
डिस्क्लेमर :इस आलेख में व्यक्त राय लेखक की निजी राय है। लेख में प्रदर्शित तथ्य और विचार से UPTRIBUNE.com सहमती नहीं रखता और न ही जिम्मेदार है