विगत 5 सालों से डोनवत,खालापुर स्थित उत्तमगल्वा स्टील प्लांट में तनख्वाह वृद्धि नही होने के चलते कर्मचारियों में व्यापक आक्रोश है। महँगाई बढ़ने के बावजूद भी कर्मचारियों की तनख्वाह में कोई वृद्धि नही हुई। उत्तमगल्वा प्रबंधन पिछले 5 साल से तनख्वाह वृद्धि के नाम पर टालमटोल कर रहा है। विगत 5 सालों में 400 स्टाफ को निकाला जा चुका है। इन तमाम समस्याओं से जूझते हुए आज कर्मचारियों ने ठोस फैसला होने तक प्लांट का संचालन बंद रखने का निर्णय लिया है।
डिस्क्लेमर :इस आलेख में व्यक्त राय लेखक की निजी राय है। लेख में प्रदर्शित तथ्य और विचार से UPTRIBUNE.com सहमती नहीं रखता और न ही जिम्मेदार है